नागरिक शास्त्र क्विज 2


सामान्य ज्ञान

प्रश्न संख्या
1 "भारत एक गणतंत्र है" इसका अर्थ है -
A. भारत में वंशानुगत शासन नहीं है
B. भारत में संसदीय शासन व्यवस्था है
C. भारत राज्यों का संघ है
D. सभी मामलों में अन्तिम अधिकार जनता के पास है

उत्तर


उत्तर: भारत में वंशानुगत शासन नहीं है
2 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का सम्बन्ध है -
A. अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से
B. सम्पत्ति के अधिकार से
C. समानता के अधिकार से
D. धर्म की स्वतंत्रता से

उत्तर


उत्तर: धर्म की स्वतंत्रता से
3 भारत के संविधान की प्रस्तावना में वह शब्द कौन सा है, जिसका समावेशन संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम, 1976 के माध्यम से नहीं किया गया था?
A. समाजवादी
B. धर्मनिरपेक्ष
C. निष्ठा
D. गरिमा

उत्तर


उत्तर: निष्ठा
4 भारतीय संविधान ने भारत को किस प्रकार वर्णित किया है?
A. भारतवर्ष
B. एक राज्यों का संघ
C. एक महासंघीय राष्ट्र
D. राज्यों एवं संघ-क्षेत्रों का महासंघ

उत्तर


उत्तर: एक राज्यों का संघ
5 सरकारिया कमीशन का गठन किया गया था -
A. राज्यों के सम्बन्धों के परीक्षण हेतु
B. सार्वजनिक संस्थानों कि कार्य-प्रणाली के परीक्षण हेतु
C. केन्द्र व राज्यों के सम्बन्धों के परीक्षण हेतु
D. राज्यों के पानी सम्बन्धी विवादों को सुलझाने हेतु

उत्तर


उत्तर: केन्द्र व राज्यों के सम्बन्धों के परीक्षण हेतु
6 भारतीय संविधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है?
A. लोकतन्त्रात्मक
B. अध्यक्षात्मक
C. अर्द्ध लोकतन्त्रात्मक
D. संसदात्मक

उत्तर


उत्तर: संसदात्मक

7 लोक सभा का कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना होता है?
A. 1/3
B. 1/5
C. 1/10
D. 1/11

उत्तर


उत्तर: 1/10

8 भारत की संविधान सभा का प्रम अधिवेशन कब शुरू हुआ?
A. 10 जून 1946
B. 19 नवम्बर 1947
C. 9 दिसम्बर 1946
D. 30 जून 1949

उत्तर


उत्तर: 9 दिसम्बर 1946

9 भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम कब स्वीकार किया?
A. 22 जुलाई 1947
B. 25 जुलाई 1947
C. 23 जुलाई 1947
D. 15 अगस्त 1947

उत्तर


उत्तर: 22 जुलाई 1947

10 केन्द्र एवं राज्यों के बीच वैधानिक शक्तियों का बंटवारा दिया गया है -
A. छठीं अनुसूची में
B. आठवीं अनुसूची में
C. सातवीं अनुसूची में
D. पाँचवीं अनुसूची में

उत्तर


उत्तर: सातवीं अनुसूची में

11 एक संघीय शासन में राज्य किस अधिकार का अनुभव करता है?
A. संविधान द्वारा दिया गया अधिकार
B. केन्द्र द्वारा दिया गया अधिकार
C. जनता द्वारा दिया गया अधिकार
D. मौलिक अधिकार

उत्तर


उत्तर: संविधान द्वारा दिया गया अधिकार

12 अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा संविधान के किस अनुच्छेद से सम्बन्धित है?
A. अनुच्छेद 50
B. अनुच्छेद 51
C. अनुच्छेद 49
D. अनुच्छेद 48

उत्तर


उत्तर: अनुच्छेद 51

1 comment: