नागरिक शास्त्र क्विज 1


सामान्य ज्ञान

प्रश्न संख्या
1 भारत को एक "गणराज्य" मुख्य रूप से इसलिए माना जाता हे, क्योंकि -
A. राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
B. उसका अपना लिखित संविधान है
C. उसकी सरकार संसदीय प्रणाली के अनुसार है
D. उसे 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी

उत्तर


उत्तर: राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
2 भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची परिवर्तित हुई -
A. 42वें संशोधन द्वारा
B. नौवें संशोधन द्वारा
C. प्रथम संशोधन द्वारा
D. आठवें संशोधन द्वारा

उत्तर


उत्तर: प्रथम संशोधन द्वारा
3 भारतीय संसदीय प्रणाली ब्रिटिश संसदीय प्रणाली से भिन्न है कि भारत में -
A. वास्तविक और नाममात्र (Nominal) दोनों प्रकार की कार्यपालिका (Executive) है
B. द्विसदन विधायिका (Legislature) है
C. न्यायिक पुनर्विलोकन (Judicial review) की प्रणाली है
D. सामूहिक उत्तरदायित्व (Collective responsibility) की प्रणाली है

उत्तर


उत्तर: न्यायिक पुनर्विलोकन (Judicial review) की प्रणाली है
4 नीति निर्देशक सिद्धान्त हैं -
A. वाद योग्य नहीं
B. मौलिक अधिकार
C. उपरोक्त में कोई नहीं
D. वाद योग्य

उत्तर


उत्तर: वाद योग्य नहीं
5 निम्न में से कौन सा भारत के संविधान द्वारा प्रत्याभूत अधिकार है?
A. शासन का अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. सम्पत्ति का अधिकार
D. सूचना का अधिकार

उत्तर


उत्तर: समानता का अधिकार
6 राज्य सभा के सम्बन्ध में निम्न मेंस कौनस सा कथन सही है?
A. इसके आधे सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
B. इसके आधे सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
C. इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
D. इसके एक तिहाई सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं

उत्तर


उत्तर: इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं

7 लोक सभा का कार्यकाल -
A. किसी भी परिस्थिति में नहीं बढ़ाया जा सकता
B. एक बार में छः महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है
C. आपात्‌काल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है
D. आपात्‌काल की घोषणा के दौरान एक बार में दो वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है

उत्तर


उत्तर: आपात्‌काल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है

8 संविधान निर्मात्री परिषद की "झण्डा समिति" के अध्यक्ष कौन थे?
A. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
B. जे.बी. कृपलानी
C. सी. राजगोपालाचारी
D. राजेन्द्र प्रसाद

उत्तर


उत्तर: जे.बी. कृपलानी

9 किसका सिद्धान्त है कि "व्यक्ति चाहे बदल जाएँ, पर नियम नहीं बदलने चाहिए"?
A. अलिखित संविधान
B. गणतन्त्र
C. संवैधानिक सरकार
D. निरंकुश राजतंत्र

उत्तर


उत्तर: संवैधानिक सरकार

10 भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को सम्मिलित किया गया है -
A. 40वें संशोधन में
B. 43वें संशोधन में
C. 42वें संशोधन में
D. 44वें संशोधन में

उत्तर


उत्तर: 42वें संशोधन में

11 भारत में संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत आपात्‌काल की घोषणा की जाती है?
A. अनुच्छेद 356
B. अनुच्छेद 359
C. अनुच्छेद 352
D. अनुच्छेद 360

उत्तर


उत्तर: अनुच्छेद 352

12 संसद के दोनों सदनों को कितने दिनों के अन्दर युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण के कारण उत्पन्न आपात‌्‌कालीन स्थिति की घोषणा की मंजूरी देनी चाहिए?
A. 15 दिनों में
B. 3 महीनों में
C. 1 महीने में
D. 2 महीनों में

उत्तर


उत्तर: 1 महीने में

No comments:

Post a Comment